हम फौलाद के गीत गायें गे
दुनिया फौलाद की बनी है
और हम फौलाद की संताने हैं |
हम प्यार का नया संसार रचें गे
जहाँ भेदभाव की नफ़रत के लिए
कोई जगह नहीं होगी
पर द्वंद्व होगा जो हमें आगे बढ़ने का
हौसला दे गा |
जैसे लोग निहाई पर
लोहे का पत्तर ढालातें हैं
वैसे ही हम
नए दिन ढालें गे
उसमें उल्लास हीरे की तरह जड़ा होगा |
पसीने से नहाये हम पाताल में उतरे गे
और धरती के गर्भ से
हम नया वैभव जीत लायें गे
सूरज के टुकडे बन जाएँ गे |
इंसानियत से सराबोर
हम एक शानदार जिंदगी ढालें गे
ऊषा की लाली से हम
अपनी मांसपेसियों में लाल रंग भरें गे |
हम अनेक है पर
एक में संगठित हो गे
फौलाद के उस गीत में
हम सब की आवाज होगी
हम फौलाद के बने है इंसानियत से सराबोर
हम एक शानदार जिंदगी ढालें गे
ऊषा की लाली से हम
अपनी मांसपेसियों में लाल रंग भरें गे |
हम अनेक है पर
एक में संगठित हो गे
फौलाद के उस गीत में
हम सब की आवाज होगी
इसलिए फौलाद के गीत गए गे |
No comments:
Post a Comment